futured

स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री ने 35 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वीरता पदक 11, राष्ट्रपति पुलिस पदक 1, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 11, सुधार सेवा पदक 5, गृह रक्षक एवं सराहनीय सेवा पदक 1 और राज्य स्तरीय व पुलिस महानिदेशक पदक 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान किए।

राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक 2025

सम्मानित अधिकारी: श्री लालजी सिन्हा, श्री भुवनेश्वर साहू, श्री संजय पोटाम, श्री कमलेश मरकाम, श्रीमती अंजु कुमारी, श्री दिनेश भास्कर, श्री चैतराम गुरूपंच, श्री हेमला नंदू, श्री प्यारस मिंज, श्री मनोज पुनेम तथा शहीद प्रधान आरक्षक श्री बुधराम कोरसा (पदक उनकी पत्नी श्रीमती सुखमति को प्रदान किया गया)।

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2025

श्री महेश राम साहू, सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2025

श्री राहुल भगत (भा.पु.से.), श्री ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, श्री अनिल कुमार कश्यप, श्री हरिशंकर प्रताप सिंह, श्री नरेश कुमार पैकरा, श्री वली मोहम्मद शेख, श्री समैया चिप्पनपल्ली, श्री सुशील कुमार श्रीवास, श्री तुलाराम चुरेन्द्र, श्री हरिश्चन्द्र मरकाम, श्री सुशील कुमार चौबे।

See also  तुरमा में एनएसएस छात्रों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक 2025

श्री मधु सिंह, श्री साहेबुद्दीन अंसारी, श्री हरवंश लाल मकराम, श्री ज्ञानप्रकाश पैकरा, श्री झीमन राम टोप्पो।

गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक 2025

श्री महेश कुमार मिश्रा।

राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024

  • गुरू घासीदास पुरस्कार: सुश्री निशा सिन्हा

  • राज्यपाल पुरस्कार: सुश्री मंजूलता राठौर

  • मुख्यमंत्री पुरस्कार: श्रीमती रागिनी मिश्रा

  • रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार: सुश्री मंजूलता राठौर

  • शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार: श्री रविन्द्र अनंत

  • पुलिस महानिदेशक पुरस्कार: श्रीमती नर्मदा कोठारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पदक प्राप्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा, समर्पण और वीरता पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा स्रोत है।