futuredछत्तीसगढताजा खबरें

वन विभाग की सख्त कार्रवाई: सोनाखान में 50 हजार की अवैध इमारती लकड़ी जब्त

14 जून 2025/ वन विभाग ने गुरुवार को सोनाखान परिक्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये मूल्य की अवैध सागौन और बीजा की चिरानी लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशन में की गई, जो वन और वन्यजीव अपराधों पर सतत निगरानी के तहत की जा रही मुहिम का हिस्सा है।

रूपेश वर्मा,पत्रकार अर्जुनी/बलौदाबाजार

सूत्रों के अनुसार ग्राम चिखली निवासी तिलकराम पिता दुवारू कर्ष के मकान और उसके समीप स्थित बाड़ी में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान वहां से सागौन और बीजा की कुल 67 नग अवैध चिरानी लकड़ी बरामद की गई। जब्त वनोपज की अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग ₹50,000 आँकी गई है।

यह छापेमारी परिक्षेत्र सहायक सोनाखान, नवागांव के अधिकारियों, वनकर्मियों और सुरक्षा श्रमिकों की टीम द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई है।

वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने आम नागरिकों और वन्यप्रेमियों से अपील की है कि वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को लेकर सजग रहें और किसी भी अवैध कटाई, शिकार या अन्य वन अपराध की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें।

यह भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका वार्ता में अहम भूमिका निभाएंगे जेडी वेंस, इस्लामाबाद में होगी ऐतिहासिक मुलाकात

इस कार्रवाई में एससीएफओ योगेश कुमार साहू, बीएफओ खगेश्वर ध्रुव, मुकुल बघेल, बुद्धेश्वर दिवाकर सहित स्थानीय ग्रामीण और सुरक्षा श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी रही।


ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख