futuredछत्तीसगढताजा खबरें

जापान पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की विशेष पूजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान यात्रा की शुरुआत आध्यात्मिक रंग में रंगते हुए की। टोक्यो पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने वहां के सुप्रसिद्ध और प्राचीन असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा, “असाकुसा मंदिर न केवल जापान की सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि यह शांति, शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी प्रतीक है। मैंने यहां छत्तीसगढ़ की सवा तीन करोड़ जनता की उन्नति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है।”

असाकुसा मंदिर, जो टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है, जापानी जनता के लिए आस्था और संस्कृति का केंद्र है। मुख्यमंत्री की यह आध्यात्मिक शुरुआत उनके अंतरराष्ट्रीय दौरे की भावना को दर्शाती है, जो सिर्फ निवेश और सहयोग तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करने की दिशा में एक पहल है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) और भारत सरकार के आमंत्रण पर एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को प्रोत्साहित करना और राज्य के आर्थिक विकास के लिए नई संभावनाएं तलाशना है।

See also  ट्रम्प ने चार बार फोन किया, मोदी ने नहीं उठाया कॉल : FAZ की रिपोर्ट