futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार:पहली बार विधायक बने तीन नेताओं को मंत्रिपरिषद में मिली जगह

रायपुर | राज्य ब्यूरो: छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक गरिमामय शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

नए मंत्रियों में आरंग से विधायक खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव और अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हैं। ये तीनों नेता पहली बार विधानसभा के सदस्य बने और अब सीधे राज्य के मंत्रीमंडल में जगह पाकर बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है।

अब मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री

मंत्रिपरिषद में अब कुल 14 सदस्य हो गए हैं। पहले मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री थे, लेकिन इस विस्तार के साथ मंत्रियों की संख्या बढ़ गई है। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यों वाली विधानसभा में अधिकतम 15 प्रतिशत की सीमा तक मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

See also  भारतीय संस्कृति में जल स्रोतों का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

इन विभागों की सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक, गजेंद्र यादव को उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को देखते हुए स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग सौंपे जा सकते हैं। इसके लिए संभवतः उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा विभाग लिया जाएगा।

वहीं खुशवंत साहेब को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के साथ-साथ खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग दिया जा सकता है। यह विभाग वर्तमान में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पास है, जिससे बदलाव संभव है।

राजेश अग्रवाल को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति, साथ ही आबकारी विभाग की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

मुख्यमंत्री के पास अब भी कई विभाग

वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है, जिनमें सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, के अलावा अभी तक शिक्षा और संस्कृति से जुड़े विभाग भी हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द ही विभागों का पुनः बंटवारा किया जा सकता है।

See also  ईरान के मिसाइल हमलों से इजराइल में तबाही, डिमोना और अराद में 180 से अधिक लोग घायल

विदेश दौरे से पहले किया गया विस्तार

मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया के 10 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे। इससे पहले ही यह विस्तार और संभावित विभागीय पुनर्विन्यास को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही थी।

नए मंत्रियों के लिए लग्जरी गाड़ियां तैयार

सरकार ने नए मंत्रियों के लिए तीन सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ियों को छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज से तैयार करवाया है। अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इन गाड़ियों की जांच और फिटिंग का कार्य अंतिम चरण में है।


मंत्रियों के विभाग – एक नजर में