ताजा खबरें

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कनकबीरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद, की कई विकास कार्यों की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में पहुँचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। हेलीकॉप्टर से गाँव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्री-मैट्रिक छात्रावास परिसर के पास गुलमोहर के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि वे खुद को अपने परिवार के बीच महसूस कर रहे हैं।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

सुरक्षा कारणों से मायावती ने छोड़ा 35, लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला, सीपीडब्ल्यूडी को सौंपा आवास

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली का लोधी एस्टेट स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, स्कूल और वाहनों की भीड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। यह स्थानांतरण ऐसे समय पर हुआ है जब बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खतरे में है।

Read More
futuredताजा खबरेंविश्व वार्ता

भारत की शांति की नीति में ताकत का संदेश, शशि थरूर ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गयाना में एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन आतंकवाद का हर जवाब देगा। हाल ही में चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर इसी नीति का हिस्सा था। वहीं, पनामा दौरे के ज़रिए भारत वैश्विक मंच पर आतंक के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेगा।

Read More
futuredखबर राज्यों सेताजा खबरें

आतंकवादी हमले के बाद पर्यटकों का भरोसा जीतने की कोशिश, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मंत्रिमंडल के साथ पहलगाम और गुलमर्ग में करेंगे बैठक

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों का भरोसा बहाल करने की दिशा में जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके मंत्री परिषद अब दो दिन तक पहलगाम और गुलमर्ग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाकर बैठकें करेंगे, जिससे राज्य में पर्यटन को पुनर्जीवित करने और लोगों में विश्वास बढ़ाने की कोशिश की जा सके।

Read More
futuredताजा खबरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी पामेड़ को विकास की सौगात, बैंकिंग से लेकर बस सेवा तक बड़ी पहल

कभी माओवादियों के प्रभाव का गढ़ माने जाने वाला बीजापुर जिले का पामेड़ अब विकास और लोकतंत्र का प्रतीक बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पामेड़ में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ करते हुए इसे “विकास और विश्वास की नई सुबह” बताया।

Read More
futuredताजा खबरें

मेकाहारा में पत्रकारों से बदसलूकी के बाद बाउंसरों की गिरफ्तारी, आधा सिर मुंडवाकर निकाला गया जुलूस

राजधानी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में रविवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जब बाउंसरों ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पत्रकार अस्पताल में चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे,

Read More