छत्तीसगढ

futuredछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण किया

ख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Read More
futuredछत्तीसगढ

खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा प्रस्तावित रेल लाइन के आसपास भूमि की बिक्री पर रोक

शहर के विकास की दिशा में तीन अहम योजनाओं जैसे रेलवे लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और हाईटेक बस स्टैंड को लेकर प्रशासन ने गंभीर कदम उठाए हैं। इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कलेक्टर के आदेश के बाद अब तहसीलदार द्वारा दावा-आपत्ति हेतु भूमि का इश्तेहार जारी किया गया है।

Read More
futuredछत्तीसगढ

शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला मिरगी में समर कैंप का शुभारंभ

शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला मिरगी में 12 अप्रैल से बारह दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। खेलबो सीखबो कूदबो” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन भाटापारा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। समर कैंप की शुरुआत परंपरागत रूप से बच्चों को तिलक लगाकर की गई।

Read More
futuredछत्तीसगढ

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्ति पर विवाद, एबीवीपी ने नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), छत्तीसगढ़ प्रांत ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की नव नियुक्त कुलपति प्रो. लक्ष्मी शर्मा की नियुक्ति पर गहरा विरोध जताते हुए उनके खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगलों में उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Read More
futuredछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, अन्वेषण कार्यों, तकनीकी नवाचारों और राजस्व उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और देश की प्रगति में राज्य की अग्रणी भूमिका की बात कही।

Read More