भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई टीम की घोषणा की, इनको मिला स्थान
रायपुर, 13 अगस्त 2025 — भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति एवं अनुमोदन से की गई हैं। नई टीम में विभिन्न मोर्चों, विभागों और संगठनात्मक पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती को गति मिलेगी।
नई सूची के अनुसार, श्री राहुल योगराज टिकरिया को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री अशोक साहू को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, श्री आलोक सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा और श्री सत्यानारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, मकबूल इकबाल खान को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री अवदेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता संयोजक, श्री चूनलाल साहू को प्रदेश प्रवक्ता सह-संयोजक, श्री हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, श्री मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक और श्री सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।
नई टीम में कोषाध्यक्ष के रूप में श्री राम गर्ग, कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज, सह-कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी, मुख्य प्रवक्ता श्री संतोष पांडे, और प्रवक्ता के रूप में श्री देवलाल ठाकुर, श्री नलिनेश ठाकने, श्री अमित विमनानी, श्री शिवनारायण पांडेय, श्री प्रमोद कुमार शर्मा, श्री टेकचंद जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, श्रीमती किरण बघेल, श्री वेलराम जांगड़े, श्रीमती शालांदी पांडेय, श्री के.एल. चौहान और श्री उज्जवल दीपक शामिल हैं।
प्रदेश उपाध्यक्षों में श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, श्री रामाश्रय भारती, श्रीमती रूपभरी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, श्री प्रवल प्रताप सिंह जूदेव, श्री नंदन लाल जैन, श्री जी. वेंकटेश्वर और श्री सतीश लाठिया का नाम शामिल है।
महामंत्री के पद पर श्री यशवंत जैन, श्री अखिलेश सोनी और श्री नवीन मारकंडे को नियुक्त किया गया है।
मंत्रियों में श्रीमती संध्या परघनिया, श्री शिवनाथ यादव, श्री जयवंती पटेल और श्री अमित साहू को जगह दी गई है।
पार्टी का मानना है कि किरण सिंह देव की नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी लाएगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।
नव नियुक्त पधाधिकारियों की सूची