futuredछत्तीसगढ

बीजापुर में PLGA डिप्टी कमांडर ढेर, मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों की बहादुरी को सराहा

रायपुर, 7 जुलाई 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की PLGA बटालियन के 8 लाख रुपये के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अभियान में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जुटी है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हमारे वीर सुरक्षाबलों के पराक्रम और सुनियोजित अभियानों का जीवंत उदाहरण है। सुरक्षाबलों की निरंतर और निर्णायक कार्रवाइयों ने नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। आज नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ता और संकल्प के साथ यह अभियान जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राज्य के हर क्षेत्र में लोकतंत्र, विश्वास और प्रगति की विजय सुनिश्चित होगी।

See also  प्रदेश में मौसम ने बदली करवट: ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, सुबह-शाम महसूस होने लगी सर्दी