futuredछत्तीसगढताजा खबरें

बीजापुर के चिन्नागेलूर जंगल में माओवादी मुठभेड़, डीवीसी कमांडर उधम सिंह ढेर

बीजापुर जिले के दक्षिणी हिस्से में स्थित चिन्नागेलूर जंगल क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूचना के आधार पर दक्षिण बीजापुर क्षेत्र में विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त टुकड़ियों को अभियान के लिए रवाना किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक माओवादी का शव तथा एक अत्याधुनिक AK-47 राइफल बरामद की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में माओवादियों का वरिष्ठ कमांडर और डीवीसी सदस्य उधम सिंह मारा गया है। यह घटना तर्रेम थाना क्षेत्र अंतर्गत बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में गहन सर्चिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान के पूर्ण होने के बाद पूरी घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा बल सतर्कता के साथ क्षेत्र में मोर्चा संभाले हुए हैं।

See also  सिमगा में दत्तात्रेय सिद्ध शक्तिपीठ की स्थापना, एकमुखी चतुर्भुज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न