futuredछत्तीसगढ

बलौदाबाजार में कन्नौजे धोबी समाज संरक्षक की माता जी स्व. मानकी बाई कन्नौजे की अंत्येष्टि काठी सम्पन्न

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश संरक्षक, कन्नौजे धोबी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि झड़ीराम कन्नौजे की माता स्वर्गीय मानकी बाई कन्नौजे का अंत्येष्टि काठी कार्यक्रम 18 सितंबर को बालसमुन्द रोड स्थित फार्म हाउस में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कसडोल विधायक संदीप साहू, रजककार विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लोकेश कनौजे, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुर्रे, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू घृतलहरे, रोहांसी नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू, उपाध्यक्ष पितांबर साहू, धोबी समाज बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष राम रजक, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक, रजक समाज लवन राज अध्यक्ष पन्नालाल रजक, जनपद सभापति अश्वनी रजक, जिला सचिव मनोज निर्मलकर, जिला संरक्षक शंकर रजक, नारायण निर्मलकर, तरेंगा राज अध्यक्ष त्रिलोचन रजक, कनौजे समाज रायपुर राजप्रधान गोवर्धन कन्नौजे, लवन राज प्रधान चेतन कनौजे, संतराम कनौजे, जीवन रजक, पोषण रजक, भुवन कन्नौजे, अशोक निर्मलकर, अरुण कन्नौजे, सुरेश कनौजे, जितेंद्र कनौजे, जगदीश कन्नौजे, मोतीलाल कन्नौजे, मनराखन कनौजे, दुलेश कन्नौजे, टिकेश्वर कनौजे, राजेश कन्नौजे, वाल्मीकि साहू, मनीष चंद्राकर, रोहित साहू, ऋषि साहू और केजराम यादव शामिल रहे।

See also  वैश्विक उथल-पुथल के बीच आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बजट 2026-27

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने स्वर्गीय मानकी बाई कन्नौजे को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।