futuredछत्तीसगढ

एफपीओ बलौदाबाजार की वार्षिक आमसभा और शेयर सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम संपन्न, कार्यालय निर्माण के लिए ₹15 लाख की घोषणा

बलौदाबाजार, 2 जून। एफपीओ बलौदाबाजार की वार्षिक आमसभा एवं शेयर सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन जिला ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 25 गांवों के कृषक सदस्य शामिल हुए।

प्रथम सत्र में वार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता एफपीओ अध्यक्ष श्री भोलेश्वर वर्मा ने की। सभा में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। सभा में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। सदस्यों की वर्तमान सीमा 750 से बढ़ाकर 2000 करने का प्रस्ताव पारित किया गया, साथ ही कार्यक्षेत्र विस्तार पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

द्वितीय सत्र में शेयर सर्टिफिकेट, बीज एवं पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय केसरवानी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारत स्काउट गाइड एवं माननीय राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के विधायक प्रतिनिधि) ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सतत प्रयासरत हैं, और एफपीओ का गठन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी कृषकों से एफपीओ से अधिकाधिक जुड़ने का आह्वान किया।

See also  बस्तर पंडुम 2026: संस्कृति, सुशासन और जनजातीय गौरव का ऐतिहासिक उत्सव

मुख्य अतिथि ने मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी की ओर से एफपीओ कार्यालय निर्माण के लिए ₹15 लाख की घोषणा भी की, जिससे शीघ्र ही जिले में एफपीओ का स्थायी कार्यालय निर्माण संभव हो सकेगा।

विशिष्ट अतिथि कपिल कश्यप (जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति, बलौदाबाजार), वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंगद सिंह राजपूत (कृषि विज्ञान केंद्र, भाटापारा) एवं उपसंचालक कृषि श्री दीपक कुमार नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. राजपूत ने एफपीओ के अंतर्गत विभिन्न कृषि व्यवसायों की जानकारी दी, वहीं एफपीओ के सीईओ श्री शुभम वर्मा ने आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत योजना एवं अगरवुड मिशन प्रारंभ करने की योजना पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सरपंच संघ पलारी के उपाध्यक्ष श्री संदीप वर्मा, करमदा के सरपंच श्री चंद्रिका वर्मा, लटुवा के श्री गजेंद्र नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एफपीओ की ओर से अध्यक्ष श्री भोलेश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सविता साहू, बोर्ड सदस्य श्री तिरीथ कुमार पाठक, श्री योगेंद्र वर्मा, श्री अघनू राम पटेल, श्री होरीलाल साहू, श्री केजराम जगत, श्री अजीत कुमार, श्री बलराम पैकरा, श्रीमती लता निषाद, श्री तोमेश साहू, श्री ठाकुर राम वर्मा, प्रबंधक समिति से श्री खिलेंद्र साहू, श्रीमती सरस्वती साहू, श्रीमती सरिता बंजारे, श्री तीजराम पाल, श्री अनिल वर्मा आदि की सक्रिय भूमिका रही।

See also  अब राजस्व सेवाएँ एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का हुआ शुभारंभ

पर्यावरण संरक्षण की गतिविधि “पेड़ नहीं, हम प्राण लगाबो” अभियान से जुड़े इंद्र कुमार वर्मा तथा आयोजन का सफल मंच संचालन श्री डाकेश्वर वर्मा ने किया।

प्रेषक

तीजराम पाल

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख