futuredछत्तीसगढ

अर्जुनी में आवारा पशुओं पर विशेष अभियान: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में अहम कदम

अर्जुनी, बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्राम पंचायत अर्जुनी में आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखना है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अभियान के तहत अर्जुनी के प्रमुख स्थानों, जैसे बाजार चौक, स्वागत द्वार, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय स्कूल, टोनाटार मार्ग तिगड्डा और बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर आवारा मवेशियों को पकड़कर अस्थायी रूप से गोठान में रखा गया है। इन पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की गई है, हालांकि यह अभियान तब तक सतत रूप से जारी रहेगा जब तक समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता।

गांव के युवा विजय वर्मा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय अभियान है, जिसे जिला कलेक्टर दीपक सोनी की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। अभियान में स्थानीय युवाओं का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है, जिससे इसे सफलता मिल रही है।

See also  मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना: 429 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां, छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में तेजी से बदल रही शहरों की तस्वीर

इस विशेष अभियान को ग्राम उपसरपंच विष्णु साहू के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसमें सरपंच प्रतिनिधि सुखराम ध्रुव, जीवन साहू, नंद यदु, राजेश साहू, राजेश ध्रुव, ओमप्रकाश साहू (पंच) और कन्हैया कटारे (पंच) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चूंकि आवारा पशुओं की संख्या अधिक है और उनके लिए पर्याप्त चारे-पानी की व्यवस्था चुनौतीपूर्ण है, इसलिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों का सहयोग और प्रशासन की सतर्कता इस पहल को सफल बना रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद है।