Author: News Editor

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

पीएम किसान सम्मान निधि: छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को 494 करोड़ रुपये की किश्त, धमतरी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 494 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इसके लिए 19 नवम्बर को धमतरी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 2242 करोड़ रुपये के कार्यों सहित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और वितरण भी किया जाएगा।

Read More
futuredहमारे नायक

19 नवम्बर1828 रानी लक्ष्मीबाई का जन्म राष्ट्र और संस्कृति रक्षा का अद्भुत संघर्ष

भारत के स्वाभिमान, स्वाधीनता और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1828 को बनारस में मणिकर्णिका के रूप में हुआ। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से झाँसी, कालपी और ग्वालियर में अदम्य साहस से युद्ध लड़ा और 18 जून 1858 को रणभूमि में वीरगति प्राप्त की। उनका जीवन त्याग, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायक इतिहास है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

शैलेन्द्र पटवा का निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा कर्मचारी शैलेन्द्र पटवा का ड्यूटी पर जाते समय अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। महावीर नगर निवासी और साहित्यकार श्रीराम पटवा के इकलौते पुत्र शैलेन्द्र का अंतिम संस्कार तेलीबांधा मुक्तिधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

महासमुंद जिला को जल संचय एवं जन भागीदारी में मिला प्रथम स्थान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

महासमुंद जिले को जल संचय और जनभागीदारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में प्रथम स्थान और एक करोड़ रुपए का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के हाथों यह सम्मान प्रदान किया। जिले की 35,182 जल संरचनाओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी इस उपलब्धि का आधार बनी।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

गरियाबंद जिला को जल संचय और जनभागीदारी में मिला राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले को जल संचय और जनभागीदारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान और एक करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जिले के कलेक्टर बी. एस. उइके के हाथों यह सम्मान प्रदान किया। जिले में मिशन जल रक्षा और नारी शक्ति पहल के तहत जल संरचनाओं और भू-जल रिचार्ज में महत्वपूर्ण नवाचार किए गए।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

पेंशनरों को बड़ी राहत: अब हर बैंक में उपलब्ध होगी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों की सुविधा के लिए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने का विशेष अभियान शुरू किया है। अब पेंशनर किसी भी बैंक में या Jeevan Pramaan ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना DLC जमा कर सकते हैं। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मिशन 4.0 के तहत विभिन्न शहरों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि पेंशन वितरण बिना रुकावट जारी रहे।

Read More