futuredताजा खबरें

अर्जुनी में कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अर्जुनी (29 मई) — अर्जुनी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रांगण में 29 मई को कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बहु-आयामी आयोजन में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य तथा पशु चिकित्सा विभागों के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से अवगत कराना था। विशेषज्ञों ने मृदा परीक्षण, खेत की वैज्ञानिक तैयारी, उपयुक्त फसल चयन, बीज शोधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण, समय पर बुआई और कतार बुआई जैसी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री दीपक कुमार नायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सलाह को अपनाकर ही किसान समृद्धि की ओर बढ़ सकते हैं।” उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करवाएं और उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करें।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 128 वीं कड़ी: प्रधानमंत्री ने नवाचार, कृषि उपलब्धियों और गीता महोत्सवों पर दिए प्रेरक संदेश

इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि त्रिलोक यादव, उपसरपंच विष्णु साहू, समिति के प्राधिकृत अधिकारी जवाहरलाल वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश उपाध्याय, पीडी वर्मा, बीपी शर्मा (मत्स्य निरीक्षक, भाटापारा), बालकृष्ण राठौर (उद्यानिकी अधिकारी, भाटापारा), विजय प्रकाश घृतलहरे (पशु चिकित्सा अधिकारी, भाटापारा), हरीश चतुर्वेदी (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी), समिति प्रबंधक मुक्तानंद वर्मा सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर वर्मा, तोमेश वर्मा, तुकाराम रजक, सुरेंद्र वर्मा, रतन वर्मा, संजय रजक, संतोष वर्मा, बाबूलाल रजक, रामकुमार साहू, कमलेश वर्मा, हरिशंकर वर्मा, हीरालाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषकगण शामिल हुए।

किसानों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से उन्हें खेत की उन्नत देखभाल और उत्पादन बढ़ाने के नए उपाय सीखने को मिलते हैं।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख 

See also  मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना: 429 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां, छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में तेजी से बदल रही शहरों की तस्वीर

— संवाददाता

रुपेश वर्मा, अर्जुनी