\

आगरा में ‘साहित्य साधिका समिति’ द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जयंती का आयोजन

आगरा  29/7/2024/ महिलाओं द्वारा संचालित संस्था ‘ साहित्य साधिका समिति ‘ द्वारा यहाँ के नागरी प्रचारिणी सभागार में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई।

इसकी संस्थापिका वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ सुषमा सिंह हैं। इस अवसर पर प्रेमचंद जी के चित्र को पटका पहनाकर पुष्प अर्पित किया गया। उनकी दो कहानियों ‘ मंत्र ‘ और ‘ पंच परमेश्वर ‘ का वाचन कर, उस पर सामूहिक चर्चा हुई। अनेक लोगों ने अपने विचार रखते हुए ,उन्हें कुरीतियों का उन्मूलन , ग्रामीण परिवेश का चितेरा, समाज-सुधारक और कुशल कथाकार बताया।

डाॅ शुभदा पांडेय ने अपने संबोधन में उनके मानवीय पक्ष को उजागर किया और उनकी जन्मभूमि लमही का यात्रा वृतांत साझा किया। इस अवसर पर नीलम रानी गुप्ता, माया अशोक, चारूमित्रा ,भावना मेहरा, यशोधरा यादव, सुषमा सिंह आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। काव्यपाठ भी आयोजित हुआ। आलेख को शीर्षक देकर कीवर्ड भी दीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *