अभनपुर में ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित
अभनपुर, 9 जुलाई 2025/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 76वें स्थापना दिवस को ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ के रूप में अभनपुर इकाई द्वारा भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री महेश साकेत ने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब देश के नाम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, तब एबीवीपी ने स्पष्ट किया था कि देश का नाम ‘इंडिया’ नहीं बल्कि ‘भारत‘ होना चाहिए।उन्होंने बताया कि जब 1975 में देश पर आपातकाल थोप दिया गया था, तब हजारों विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया, फिर भी उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशेष अतिथि प्रांतीय सचिव (पूर्व सैनिक सेवा परिषद) योगेश साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एबीवीपी को विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन बताया और युवाओं से राष्ट्र सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया।
प्रवक्ता ने याद दिलाया कि जब जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में तिरंगे का अपमान हुआ था, तब विद्यार्थी परिषद के हजारों कार्यकर्ताओं ने वहां तिरंगा फहराकर “जहां हुए तिरंगे का अपमान, वहीं करेंगे तिरंगे का सम्मान” का उद्घोष किया था।छत्तीसगढ़ में हुए CGPSC घोटाले के विरुद्ध भी अभनपुर के कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन करते हुए दोषियों पर CBI जांच की मांग की थी, जिसके फलस्वरूप कई भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही हुई।प्रदेश संगठन मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में अभनपुर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है, और परिषद सदैव छात्र हित में तत्पर है।
👥 नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा
कार्यक्रम में जिला संयोजक भावेश नवरंगे ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें निम्न पदाधिकारी नियुक्त हुए:
-
नगर अध्यक्ष – डिलेश्वर साहू
-
नगर उपाध्यक्ष – मेहुल सिन्हा
-
नगर मंत्री – हिमेश साहू
-
नगर सहमंत्री – प्रतिम कुर्रे, अंजलि जांगड़े
-
कार्यालय मंत्री – राहुल साहू
-
महाविद्यालय प्रमुख – आलेख राज साहू
-
महाविद्यालय सह प्रमुख – दीप्ति मार्कण्डेय
-
विद्यालय प्रमुख – हिमांशु साहू
-
विद्यालय सह प्रमुख – दुष्यंत विश्वकर्मा
अन्य प्रमुख पदाधिकारी:
-
SFD: प्रवीण साहू
-
SFS: हामेश साहू
-
RKM: केसर साहू
-
छात्रावास प्रमुख: मधुलिका साहू
-
सोशल मीडिया प्रमुख: दीवाकर साहू
-
जनजाति प्रमुख: हरीश कंवर
-
खेलो भारत प्रमुख: कंचन साहू
-
NCC प्रमुख: मोनिका सपहा
कार्यकारिणी सदस्य:
हिमांशु दीवान, अनीश सूर्यवंशी, कैलास यादव, निखिल साहू, रूपेश कुमार, मनीष साहू (कर्गा), हैरीना कुर्रे, मीनाक्षी साहू
कार्यकारिणी घोषणा के पश्चात क्षेत्र के टॉप 10 विद्यार्थी और विकासखंड स्तर से आए सैकड़ों छात्रों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अतिथियों के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर प्रदान किया गया।
अंत में नगर मंत्री हिमेश साहू ने सभी छात्र-छात्राओं, अतिथियों एवं नगर के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बलौदाबाजार विभाग संयोजक राधेश्याम साहू, पूर्व कार्यकर्ता ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, लक्ष्य साहू, वासु अग्रवाल, एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।