futuredछत्तीसगढताजा खबरें

कांकेर और नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, शहीद जवान को श्रद्धांजलि

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अल्परस के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ लगभग एक घंटे से अधिक समय से जारी है, और पुलिस की विशेष टीम नक्सलियों की एक बड़ी पार्टी को घेरने में जुटी है। इस दौरान, पुलिस ने नक्सलियों से मुकाबला करते हुए जबर्दस्त संघर्ष किया।

नारायणपुर में भी एक अलग मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों ने एक शहीद जवान का AK-47 हथियार लूट लिया। बस्तर के आईजी पी सुंदर राज ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने हथियार को लूटने के बाद मुठभेड़ स्थल से भागने में सफलता प्राप्त की। पुलिस से अब तक अधिकारियों का संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।

घटनास्थल से शहीद जवान के शव को हेलीकॉप्टर के जरिए लाकर पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें शहीदी सम्मान दिया गया। आज शाम चार बजे उनके गृहग्राम भरीमपानी, नरहरपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

See also  विश्व पर्यटन मानचित्र पर छाया बस्तर का धुड़मारास – सतत विकास और ईको-पर्यटन का आदर्श मॉडल