\

हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है, जनता ने फ़िर विश्वास जताया

चंडीगढ़, 07 अक्टूबर 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। राज्य में हुए ताजा चुनावी नतीजों में भाजपा बहुमत हासिल कर लगभग राज्य की सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ी गई इस चुनावी लड़ाई में भाजपा ने विकास, स्थिरता और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता का भरोसा जीता है तथा पिछले चुनावों से अधिक सींटे लेकर स्पष्ट जनमत की ओर बढ़ रही है।

भाजपा का प्रदर्शन
चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा ने कुल 90 सीटों वाली विधानसभा में 29 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है तथा वर्तमान में 20 सीटों पर बढत बनाए हुए है। जो बहुमत के लिए आवश्यक 46 सीटों से अधिक है। पार्टी की इस जीत को सैनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और सुशासन की नीतियों का परिणाम माना जा रहा है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 27 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 8 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य क्षेत्रीय दलों को अपेक्षाकृत कम समर्थन मिला।

चुनावी मुद्दे और जनता का रुख
भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, और किसानों के कल्याण को प्रमुख मुद्दे बनाए थे। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने, महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर जोर देने का वादा किया था। इसके साथ ही, भाजपा ने हरियाणा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की बात कही थी, जिसका जनता ने व्यापक समर्थन किया।

विपक्ष की स्थिति
कांग्रेस, जिसने चुनावों में भाजपा को चुनौती देने की कोशिश की थी, को अपेक्षाकृत कम सफलता मिली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं, अग्निवीर, महंगाई, और बेरोजगारी के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया, लेकिन जनता का समर्थन पूरी तरह से हासिल नहीं कर पाई। क्षेत्रीय दलों, खासकर जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) और इनेलो (इंडियन नेशनल लोक दल) का प्रदर्शन भी औसत रहा।

भविष्य की चुनौतियाँ
हालांकि भाजपा ने चुनावों में भारी जीत दर्ज की है, लेकिन राज्य में कई चुनौतियाँ अभी भी बरकरार हैं। किसानों के आंदोलन, महंगाई, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत होगी। राज्य में आर्थिक सुधारों और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए सरकार से अब उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं।

हरियाणा में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत राज्य में विकास की राजनीति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री सैनी की नेतृत्व क्षमता और भाजपा के विकासात्मक एजेंडे को जनता ने व्यापक समर्थन दिया है। अब राज्य की जनता की निगाहें आने वाले कार्यकाल में सरकार द्वारा किए जाने वाले वादों और सुधारों पर टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *