\

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति, दस्तावेज सत्यापन शुरू

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 321 नए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कृषि मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश के बाद, कृषि विभाग ने व्यापम सूची के अनुसार सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की सूचना जारी कर दी है।

दस्तावेजों का सत्यापन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, लाभांडी, रायपुर स्थित राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान समिति में 30 सितंबर से शुरू होगा और 10 अक्टूबर तक चलेगा। सत्यापन के बाद, सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 4 फरवरी को व्यापम द्वारा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम मार्च में घोषित हुआ था। सफल अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, जो अब मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री की पहल से संभव हो पाई है।

दस्तावेजों का सत्यापन कैसे करवाएं?
प्रतियोगी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, कम्बाइंड रैंकिंग के आधार पर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी दो सेट स्वयं प्रमाणित छायाप्रति लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

किस तिथि को किस क्रमांक का सत्यापन?
कृषि संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार,

  • 30 सितंबर को क्रमांक 1 से 240 तक,
  • 01 अक्टूबर को क्रमांक 241 से 480 तक,
  • 03 अक्टूबर को क्रमांक 481 से 720 तक,
  • 04 अक्टूबर को क्रमांक 721 से 960 तक,
  • 07 अक्टूबर को क्रमांक 961 से 1210 तक,
    सत्यापन का काम होगा।

इसके अलावा, 08 अक्टूबर को क्रमांक 1211 से 8194 तक दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों और सरल क्रमांक 01 से 14028 तक भूतपूर्व सैनिक आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी विशेष परिस्थितियों के कारण अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए, तो वे 9 और 10 अक्टूबर को रिजर्व दिवस के दौरान सत्यापन करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *