futuredछत्तीसगढताजा खबरें

महासमुंद जिला को जल संचय एवं जन भागीदारी में मिला प्रथम स्थान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

जल संचय और जन भागीदारी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को देश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जिले को सम्मानित करते हुए एक करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। पुरस्कार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में महासमुंद जिले को पूर्वी जोन की कैटेगरी-2 में बेस्ट परफॉर्मिंग जिला घोषित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। जिले की ओर से जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री अजय खरे भी मौजूद थे।

महासमुंद जिले में अब तक कुल 35,182 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जो इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रहा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इस सफलता का श्रेय जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सभी अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिले की सक्रिय भागीदारी और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

See also  दिल्ली में बढ़ती वायु प्रदूषण की समस्या पर CM भगवंत मान का बयान, किसानों के पराली जलाने को दोषी नहीं ठहराया

कलेक्टर ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने जल संचय एवं जन भागीदारी के महत्व पर भी जोर देते हुए जिले में इस अभियान को निरंतर मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।