futuredछत्तीसगढ

वैश्विक वन संसाधन आकलन 2025 में भारत 9वें स्थान पर पहुँचा, वार्षिक वन वृद्धि में बना तीसरे स्थान पर

भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा बाली में जारी ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट (GFRA) 2025 के अनुसार, भारत अब कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुँच गया है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से दी। पिछली रिपोर्ट में भारत 10वें स्थान पर था।

इसके साथ ही भारत ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में भी अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है, जो देश की सतत् वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मंत्री यादव ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित वन संरक्षण, वृक्षारोपण और जनसहभागिता आधारित पर्यावरणीय अभियानों की सफलता का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री की पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और उनके निरंतर पर्यावरण जागरूकता के संदेश ने देशभर के नागरिकों को वृक्षारोपण और संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, 78 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि मंजूर

इस बढ़ती जनभागीदारी ने सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाया है और एक हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। यह उपलब्धि केंद्र सरकार की योजनाओं, राज्यों के व्यापक वृक्षारोपण अभियानों और वन संरक्षण नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।