futuredछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की शालू डहरिया करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री साय ने दी आर्थिक सहायता

रायपुर, 22 जून 2025/ छत्तीसगढ़ की होनहार सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान खिल उठी, जब स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर न केवल बधाई दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल ने राज्य सरकार की बेटियों के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर दर्शाया है।

भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन

शालू डहरिया का चयन 14 से 20 जुलाई 2025 को चीन के सिआन में आयोजित होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। छत्तीसगढ़ से इस ओपन टूर्नामेंट में मात्र दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें शालू शामिल हैं। यह अवसर न केवल शालू बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

आर्थिक बाधा बनी थी चुनौती

हालांकि, इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ₹1.70 लाख की फीस शालू के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। उनके पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और माता एक छोटे ब्यूटी पार्लर की संचालिका हैं। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद, शालू ने आठवीं कक्षा से सॉफ्टबॉल खेलना शुरू किया और अब तक एक स्वर्ण पदक सहित 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

See also  देश होगा 31 मार्च 2026 से पहले नक्सल-मुक्त: रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह

मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल

मुख्यमंत्री साय ने शालू से वीडियो कॉल पर संवाद करते हुए कहा –

बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं। छत्तीसगढ़ को तुम पर गर्व है। अच्छा खेलो, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बेटियों को सिर्फ प्रोत्साहन ही नहीं देती, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनके सपनों को साकार करने में पूरा सहयोग देती है

सहायता राशि तुरंत प्रदान की गई

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शालू को ₹1.70 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

शालू की माता श्रीमती अल्का डहरिया ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा,

मुख्यमंत्री जी की इस संवेदनशील पहल ने मेरी बेटी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचने का अवसर दिया है। हम उनके हृदय से आभारी हैं।

बेटियों के सपनों के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री साय की यह पहल यह दर्शाती है कि राज्य सरकार केवल योजनाएं घोषित करने तक सीमित नहीं, बल्कि संघर्ष के समय हाथ पकड़ने वाली सच्ची साथी भी है। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार की यह प्रतिबद्धता छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश है।

See also  नक्सल भय से सांस्कृतिक गौरव तक, बस्तर बना देश की पहचान – अमित शाह

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख