\

चिड़िया, चिड़िया उड़ उड़ जाए

चिड़िया, चिड़िया उड़ उड़ जाए

चिड़िया चिड़िया खुशी से गाये

दस छोटी चिड़िया, खा रही थी जौ

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची नौ

नौ छोटी चिड़िया पढ़ रही थी पाठ

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची आठ

आठ छोटी चिड़िया कर रही थी बात

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची सात

सात छोटी चिड़िया बोल रही थी जय

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची छे

छे छोटी चिड़िया देख  रही थी नाच

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची पांच

पांच छोटी चिड़िया खाती थी अचार

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची चार

चार छोटी चिड़िया बजा रही थी बीन

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची तीन

तीन छोटी चिड़िया धान रही थी बो

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची दो

दो छोटी चिड़िया धूप रही थी सेंक

एक उनमे से उड़ गयी बाकी बची एक

एक छोटी चिड़िया देख रही थी हीरो

वो चिड़िया भी उड़ गयी बाकी बची जीरो

पद्म सिंह