futuredछत्तीसगढ

‘कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़’ रेल लाईन परियोजना का शिलान्यास कवर्धा में कल होगा

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 6 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा के स्वामी करपात्री जी आउटडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ‘कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़’ रेललाईन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

लगभग छह हजार करोड़ रूपये की लागत की इस रेल परियोजना में 295 किलोमीटर रेललाइन बिछायी जाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहेंगे। 

शिलान्यास समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर और जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  फीस के विवाद में केस रोकना ‘गंभीर दुराचार’: केरल हाईकोर्ट, वकीलों पर 50 हजार का जुर्माना