सिंह लग्नवालों के लिए …..2012

  1. 22 दिसंबर 2011 से शुरू हुए कार्यक्रम 20 जनवरी तक किसी न किसी रूप में बने रहेंगे ,इस समय   बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्वपूर्ण होंगे , संतान पक्ष के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। रूटीन काफी सुव्यवस्थित होगा , जिससे समय पर सारे कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा।
  2. 20 जनवरी से 8 फरवरी तक कुछ कार्यक्रमों में ध्यान संकेन्द्रण बनेगा, जिसके कारण प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा।घ्‍ार गृहस्‍थी का वातावरण महत्‍वपूर्ण बनेगा ,   ससुराल पक्ष का महत्व बढेगा , ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।
  3. 22 जनवरी से 8 सितंबर के मध्य कुछ मामले बहुत ही सुखद दिखाई देंगे , जिसके कारण पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा , संतान के मामले भी सुखद महसूस होंगे। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी काम होता दिखेगा, रूटीन मनमौजी ढंग का होगा , किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। पर काम अधिक नहीं हो पाएगा।
  4. दो महीने तक किए गए मेहनत के बावजूद कुछ पक्ष 24 जनवरी से 14 अप्रैल तक खासकर मार्च के पहले सप्ताह में बहुत कमजोर दिखाई देंगे , इस समय माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी , वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कश्ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी कार्यक्रम में निराशा हाथ आ सकती है!  संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी।
  5. जनवरी से मार्च तक कुछ पक्षों के सामान्य रहने के बाद 5 मार्च से 19 अप्रैल तक इनको मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की जाएगी , पर बीच में कुछ बाधाएं दिख सकती हैं , इसके कारण  धन की स्थिति मजबूत होगी , इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा।  काफी महत्वपूर्ण लाभ की संभावना है , इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी।
  6. 8 मार्च से 26 जून तक खासकर मई के मध्य में कुछ अन्य मुद़दे भी कमजोर दिखाई देंगे , जिसके कारण   कुछ झंझट उपस्थित होंगे , पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी।
  7. 25 मार्च से 15 मई के मध्य कुछ मुद़दों पर खास ध्यान बनेगा ,  भाई , बहन , बंधु बांधवों का महत्व बढेगा , उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड सकती है।  किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बडी जबाबदेही मिल सकती है। प्रतिष्‍ठा बढने वाली कोई बात हो सकती है।
  8. 16 अप्रैल से लेकर 26 जून तक एक खास ग्रह के अच्छे प्रभाव से  प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। घर गृहस्‍थी का वातावरण महत्‍वपूर्ण बनेगा , ससुराल पक्ष का महत्व बढेगा , ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।
  9. 15 मई से 26 जून तक खासकर 6 जून के आसपास कुछ समस्याओं के कारण कार्यक्रम में कुछ बाधाएं दिख सकती हैं। भाई.बहन,बंधु बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी।  पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा , कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है।
  10. 19 अप्रैल से 30 जून तक ग्रहों के अच्छे प्रभाव से धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी , जिससे संतुष्टि का अहसास होगा , साख बना रहेगा।  अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर नहीं रहेंगे।
  11. 28 जून से 21 अगस्त तक भी एक खास ग्रह के अच्छे प्रभाव से  भाई , बहन , बंधु बांधवों का महत्व बढेगा , उनके कार्यक्रमों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड सकती है।  किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बडी जबाबदेही मिल सकती है। प्रतिष्‍ठा बढने वाली कोई बात हो सकती है।
  12. 30 जून से 8 अगस्त तक की ग्रह स्थिति के कारण धन की स्थिति मजबूत होगी , इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा।  काफी महत्वपूर्ण लाभ की संभावना है , इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी।
  13. 15 जुलाई से 8 अगस्त , खासकर 28 जुलाई के आसपास ग्रहों की कमजोर स्थिति से संबंधित कार्यक्रम में कुछ बाधा उपस्थिति दिखाई दे सकती है!  धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा।  लाभ के कमजोर रहने से तनाव बनेगा। लक्ष्य की ओर बढने में बाधा उपस्थित होगी।
  14. 16 जुलाई से लगभग वर्ष के अंत तक सामान्य तौर पर झंझट उपस्थित हो सकते हैं , पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। इसलिए अधिक तनाव नहीं होगा!  घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुडाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी।
  15. 17 अगस्त से 27 अक्तूबर तक ग्रहों की स्थिति के पक्ष में रहने से धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी , जिससे संतुष्टि का अहसास होगा , साख बना रहेगा।  अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर नहीं रहेंगे।
  16. 27 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन संदर्भों में पूरा ध्यान संकेन्द्रण बना रहेगा , इस समय कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी।
  17. 7 नवंबर से 27 नवंबर के मध्य , खासकर 17 नवंबर के आसपास धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा।  लाभ के कमजोर रहने से तनाव बनेगा। लक्ष्य की ओर बढने में बाधा उपस्थित होगी।
  18. पर 4 दिसंबर से वर्ष के अंत तक बढते क्रम में इनसे संबंधित समस्याएं दिखाई देती रहेंगी। अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा , इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा।  संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित माहौल भी कमजोर बना रहेगा।  रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगा और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पडेगा।
  19. 14 अप्रैल तक कमजोर पडे कुछ कार्यक्रम रफ़तार पकडेंगे , 9 जून तक   किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी।  भाग्य , भगवान , धर्म . ये यब चिंतन के विशय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी! टाध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *