भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति और पदस्थापनाएं

रायपुर, 02 अगस्त 2014/ राज्य सरकार ने आज देर रात यहां मंत्रालय से भारतीय वन सेवा के नौ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न आदेशों के अनुसार श्री बी.एन. द्विवेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर वेतनमान एचएजी 75500-80000, ग्रेड वेतन शून्य में पदोन्नत करते हुए आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन जीव वार्डन) के पद पर पदस्थ किया गया है। इनके अलावा आठ अधिकारियों को मुख्य वन संरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, उनमें श्री जितेन कुमार, श्रम आयुक्त और मुख्य कारखाना निरीक्षक (अतिरिक्त प्रभार) तथा पदेन सचिव, श्रम विभाग भी शामिल हैं। उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है। उनके अलावा श्री आर. के. गोवर्धन, कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर, श्री आर.बी.पी.सिन्हा, मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन), को भी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नत कर उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। श्री संजय शुक्ला आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं सचिव आवास और पर्यावरण विभाग को भी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पदोन्नत कर उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है।
वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों में श्री आलोक कटियार, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम, श्री अरूण कुमार पाण्डेय, वन संरक्षक कांकेर, श्री सुनिल कुमार मिश्रा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम और श्री प्रेम कुमार, वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर शामिल हैं। इन चारों अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापनाओं में ही मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री अतुल कुमार शुक्ला, जो वर्तमान में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ संवर्ग में उनके कनिष्ठ अधिकारी श्री जितेन कुमार के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नति दिनांक से वेतन बैंड एचएजी 67000-79000 ग्रेड वेतन शून्य में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश में श्री बी.एल. सरन, अपर प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आगामी आदेश तक प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्री प्रदीप पंत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य वनौषधि पादप बोर्ड रायपुर को आगामी आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रोटेक्शन), के पद पर कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर में पदस्थ किया गया है । श्री पंत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य वनौषधि पादप बोर्ड रायपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *