जानिए कर्नाटक में किसकी बन सकती है सरकार

कर्नाटक के नतीजों के बाद बीजेपी 106 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई है। लेकिन जादूई आंकड़ा सिर्फ़ छ: सीट दूर रह गया। कर्नाटक की सत्ता की कुर्सी एवं भाजपा के बीच सिर्फ़ छ: सीटों का फ़ासला रह गया और यहीं से सारी राजनीति शुरु हो गई।

उधर कांग्रेस 77 एवं जेडीएस 37 लेकर दूसरे एवं तीसरे नम्बर पर हैं। खेल यहीं शुरु हो हुआ। कांग्रेस ने जेडीएस से समर्थन मांगा है। कांग्रेस एवं जेडीएस दोनो मिलाकर जादुई आंकड़े को पार कर चुके हैं। अब सत्ता सुंदरी के वरण के लिए ये दोनो पार्टियाँ भी गठबंधन कर मुस्तैद है।

ऐसी स्थिति में राज्यपाल का निर्णय महत्वपूर्ण हो जाता है। इन सभी पार्टियों ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा जिससे वे अपना दावा प्रस्तुत कर सकें। अब गेंद राज्यपाल के पाले में है, वे किसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बड़ी पार्टी के रुप में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।

सभी की घटनाक्रम पर नजर लगी हुई है। अगले एक घंटे में सारी स्थिति साफ़ हो जाएगी। राजभवन से किसको सरकार बनाने का निमंत्रण मिलता है यह निश्चित करेगा कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री। वैसे अपुष्ट सूत्रों से खबर मिली है कि येदुरप्पा को सरकार बनाने का निमंत्रण मिल सकता है।