वृष लग्नवालों के लिए…..2012

  1. 22 दिसंबर 2011 से शुरू हुए कार्यक्रम 20 जनवरी तक किसी न किसी रूप में बने रहेंगे ,इस समय  रूटीन काफी सुव्यवस्थित होगा , जिससे समय पर सारे कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा।  काफी महत्वपूर्ण लाभ की संभावना है , इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। कार्यक्रमों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी।
  2. 20 जनवरी से 8 फरवरी तक कुछ कार्यक्रमों में ध्यान संकेन्द्रण बनेगा , जिसके कारण भाग्य , भगवान , धर्म . ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बडी जबाबदेही मिल सकती है। प्रतिष्‍ठा बढने वाली कोई बात हो सकती है।
  3. 22 जनवरी से 8 सितंबर के मध्य कुछ मामले बहुत ही सुखद दिखाई देंगे , जिसके कारण रूटीन मनमौजी ढंग का होगा , किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। पर काम अधिक नहीं हो पाएगा  अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर नहीं रहेंगे।
  4. दो महीने तक किए गए मेहनत के बावजूद कुछ पक्ष 24 जनवरी से 14 अप्रैल तक खासकर मार्च के पहले सप्ताह में बहुत कमजोर दिखाई देंगे , इस समय घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी।  बेवजह के उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से तकलीफ होगा।
  5. जनवरी से मार्च तक कुछ पक्षों के सामान्य रहने के बाद 5 मार्च से 19 अप्रैल तक इनको मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की जाएगी , पर बीच में कुछ बाधाएं दिख सकती हैं , इसके कारण  धन की स्थिति मजबूत होगी , इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा।  बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्वपूर्ण होंगे , संतान पक्ष के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
  6. 8 मार्च से 26 जून तक खासकर मार्च के मध्य में कुछ अन्य मुद़दे भी कमजोर दिखाई देंगे , जिसके कारण   संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी।  पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा , कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है ।
  7. 25 मार्च से 15 मई के मध्य कुछ मुद़दों पर खास ध्यान बनेगा , स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, स्मार्ट लोगों का साथ मिलेगा।  प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा।
  8. 14 अप्रैल तक कमजोर पडे कुछ कार्यक्रम रफ़तार पकडेंगे , 9 जून तक  घर गृहस्‍थी , ससुराल पक्ष का महत्व बढेगा , ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।  कोई बडा खर्च उपस्थित होगा, बाह़य संबंध मजबूत होंगे , पर बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से  तालमेल बनाने की आवश्यकता पड सकती है।
  9. 16 अप्रैल से लेकर 26 जून तक एक खास ग्रह के अच्छे प्रभाव से  भाग्य , भगवान , धर्म . ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्म की ओर भी ध्यान जाएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बडी जबाबदेही मिल सकती है। प्रतिष्‍ठा बढने वाली कोई बात हो सकती है।
  10. 15 मई से 26 जून तक खासकर 6 जून के आसपास कुछ समस्याओं के कारण कार्यक्रम में कुछ बाधाएं दिख सकती हैं, स्वास्थ्य काफी गडबड रहेगा,आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।  कुछ झंझट उपस्थित होंगे , पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी।
  11. 19 अप्रैल से 30 जून तक ग्रहों के अच्छे प्रभाव से धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी , जिससे संतुष्टि का अहसास होगा , साख बना रहेगा।  पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा , संतान के मामले भी सुखद महसूस होंगे। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी काम होता दिखेगा।
  12. 28 जून से 21 अगस्त तक भी एक खास ग्रह के अच्छे प्रभाव से स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, स्मार्ट लोगों का साथ मिलेगा।  प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा।
  13. 30 जून से 8 अगस्त तक की ग्रह स्थिति के कारण धन की स्थिति मजबूत होगी , इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा।  बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्वपूर्ण होंगे , संतान पक्ष के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
  14. 15 जुलाई से 8 अगस्त , खासकर 28 जुलाई के आसपास ग्रहों की कमजोर स्थिति से संबंधित कार्यक्रम में कुछ बाधा उपस्थिति दिखाई दे सकती है!  धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा।  अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा , इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा।  संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित माहौल भी कमजोर बना रहेगा।
  15. 16 जुलाई से लगभग वर्ष के अंत तक सामान्य तौर पर भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बडी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी।  सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा! पिता पक्ष का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा।
  16. 17 अगस्त से 27 अक्तूबर तक ग्रहों की स्थिति के पक्ष में रहने से धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी , जिससे संतुष्टि का अहसास होगा , साख बना रहेगा।  पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा , संतान के मामले भी सुखद महसूस होंगे। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी काम होता दिखेगा।
  17. 27 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन संदर्भों में पूरा ध्यान संकेन्द्रण बना रहेगा , इस समय संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी।  पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा , कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है।
  18. 7 नवंबर से 27 नवंबर के मध्य , खासकर 17 नवंबर के आसपास धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा।  अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा , इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा।  संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित माहौल भी कमजोर बना रहेगा।
  19. पर 4 दिसंबर से वर्ष के अंत तक बढते क्रम में इनसे संबंधित समस्याएं दिखाई देती रहेंगी!रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगा और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पडेगा।  लाभ के कमजोर रहने से तनाव बनेगा। लक्ष्य की ओर बढने में बाधा उपस्थित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *