दंतेश्वरी माई की पूजा अर्चना से विकास यात्रा का होगा शुभारंभ

छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह 12 मई से विकास यात्रा प्रारंभ करने जा रहे हैं। विकास यात्रा का शुभारंभ 12 मई को दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही सघन जन सम्पर्क का दौर प्रांरभ हो जाएगा, जो एक महीने तक चलेगा।

डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 10.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से पूर्वान्ह 11.40 बजे दंतेवाड़ा आएंगे,  दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दोपहर 12.30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 03 बजे बस्तर जिले के ग्राम बड़ेकिलेपाल (विकासखण्ड-चित्रकोट), शाम 04 बजे तोकापाल और शाम 4.40 बजे केशलूर में स्वागत सभा को संबोधित करने के बाद शाम 5.20 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के बाद शाम 6.30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

मुख्यमंत्री अगले दिन 13 मई को सवेरे 9.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.30 बजे सुकमा जिले के ग्राम गादीरास (विकासखण्ड-कोंटा) पहुंचेंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 02 बजे बस्तर जिले के बस्तर में स्वागत सभा को संबोधित करने के बाद अपरान्ह तीन बजे ग्राम भानपुरी में आमसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह शाम 4.30 बजे कोण्डागांव जिले के ग्राम दहीकोंगा (विकासखण्ड-कोण्डागांव) और शाम 5.25 बजे बनियागांव में स्वागत सभा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6.15 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो के बाद रात्रि 07 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम कोण्डागांव में करेंगे।

मुख्यमंत्री अगले दिन 14 मई को सवेरे 9.30 बजे पत्रकारों से चर्चा के बाद पूर्वान्ह 11 बजे कोण्डागांव से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय नारायणपुर पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह तीन बजे कोण्डागांव जिले के ग्राम फरसगांव (विकासखण्ड-केशकाल) में स्वागत सभा में शामिल होने के बाद शाम चार बजे केशकाल (जिला-कोण्डागांव) आएंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

डॉ. सिंह शाम 5.15 बजे जिला मुख्यालय कांकेर पहुंचेंग और रोड शो में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर में रात्रि विश्राम करेंगे।