अम्बुजा के सीमेंट संयंत्र दुर्घटना 2 मृत 5 के मलबे में दबे होने से मृत्यु की आशंका – मुख्यमंत्री ने किया दुःख व्यक्त किया

रायपुर, 31 जनवरी 2013/ आज बलौदाबाजार-भाटापारा स्थित अम्बूजा सीमेंट सयंत्र में दुर्घटना हो गयी। जिसमें दो  मजदूरों की मृत्यु हो चुकी है और 3 मजदूर मलबे में दबे होने से उनकी मृत्यु की आशंका व्यक्त की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अम्बुजा के सीमेंट संयंत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. ने दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानूभूति प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस औद्योगिक दुर्घटना को गंभीरता से लिया है । उन्होंने हादसे की जानकारी मिलते ही तुरन्त वहां के जिला कलेक्टर से टेलीफोन पर सम्पर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली। डॉ. सिंह ने जिला कलेक्टर से कहा कि सभी पीडि़त परिवारों को फैक्ट्री प्रबंधन से उचित मुआवजा दिलाया जाए। डाॅ. रमन सिंह ने इस औद्योगिक हादसे को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी उद्योगों में मानव जीवन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और इसके लिए सभी जरूरी उपाय अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा हे कि प्रदेश में हर प्रकार के उद्योगों का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *